UPI New Rules August 2025: UPI के नियमों में बदलाव, जानें अब क्या आ गया नया

CG Express
UPI New Rules August 2025

UPI New Rules August 2025: डिजिटल भुगतान की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अगस्त 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के नियमों में कई महत्वपूर्ण संशोधन लागू होंगे। पहली नज़र में ये बदलाव तकनीकी लग सकते हैं, लेकिन इनका सीधा असर आपके रोज़ाना के लेन-देन पर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जिन्हें दिन में कई बार बैलेंस चेक करने की आदत है।

अब दिन में 50 बार से ज़्यादा बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे

अगर आप UPI ऐप्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से बार-बार अपना बैंक बैलेंस चेक करते हैं, तो यह आदत अब महंगी पड़ सकती है। 1 अगस्त से एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा। एक बार सीमा पार हो जाने के बाद, उस दिन यह सुविधा आपको नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Nagpanchami Special 2025: कई रहस्यों से घिरा है ये मंदिर! साल में एक बार नागपंचमी को खुलते हैं द्वार, जानें पूरा रहस्य 

लेन-देन की स्थिति की जांच अब सीमित

अगर आपका कोई भुगतान अटक जाता है, तो अब आप उसकी स्थिति केवल तीन बार ही जांच पाएंगे। हर बार आपको 90 सेकंड का अंतराल भी रखना होगा। बार-बार रिफ्रेश करने पर सिस्टम अब प्रतिक्रिया नहीं देगा।

बदलाव का कारण: दो बार आई गंभीर तकनीकी गड़बड़ी

NPCI के अनुसार, मार्च और अप्रैल 2025 में दो बार UPI नेटवर्क में गंभीर रुकावटें आई थीं। करोड़ों लेन-देन अटक गए थे और बैंकों को बड़े पैमाने पर शिकायतों का सामना करना पड़ा था। इन परिस्थितियों के बाद यह निर्णय लिया गया कि कुछ उपयोगकर्ता व्यवहारों को सीमित करना जरूरी है।

 

Share This Article