Top Jobs Alert: करेंट अफेयर्स हाइलाइट्स
1. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती
Top Jobs Alert: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के तहत 2,500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
👉 आवेदन वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in
👉 परीक्षा तिथि: 25 सितंबर 2025
👉 आयु सीमा: 17.5 से 21 वर्ष (1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच जन्म)
👉 सैलरी:
पहले वर्ष: ₹30,000
चौथे वर्ष तक: ₹40,000
👉 क्वालिफिकेशन:
12वीं (PCM+English) 50% अंकों के साथ
या 3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)
या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स (Physics+Maths) के साथ
👉 चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PST/PET), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट
2. मध्यप्रदेश में 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती
Top Jobs Alert: मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 18,650 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
👉 आवेदन शुरू: 18 जुलाई 2025
👉 परीक्षा संभावित तिथि: 31 अगस्त 2025
👉 वैकेंसी डिवीजन:
स्कूल शिक्षा विभाग: 10,150 पद
जनजातीय कार्य विभाग: 8,500 पद
👉 क्वालिफिकेशन:
12वीं + D.El.Ed या B.El.Ed या ग्रेजुएशन + B.Ed
👉 आयु सीमा:न्यूनतम: 21 वर्ष
अधिकतम: 40 वर्ष
👉 सैलरी: ₹25,300 प्रतिमाह + महंगाई भत्ता
👉 आवेदन शुल्क:जनरल: ₹500
आरक्षित वर्ग: ₹250
👉 वेबसाइट: esb.mp.gov.in
यह भी पढ़ें :- Driver knee pain: 5 बड़ी वजहें जिनसे होती है घुटनों की समस्या, जनिए इलाज व बचाव के उपाय
मराठा मिलिट्री लैंडस्केप बना वर्ल्ड हेरिटेज साइट
Top Jobs Alert: 11 जुलाई को यूनेस्को (UNESCO) ने ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया। इसमें कुल 12 ऐतिहासिक किले शामिल किए गए हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु के जिंजी में स्थित है।
यह सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने हैं और मराठा शासन की सैन्य रणनीति और स्थापत्य कला को दर्शाते हैं।
इनमें रायगढ़, शिवनेरी, लोहगढ़, पन्हाला, विजय दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण किले शामिल हैं।
अब भारत की कुल वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।
DRDO और एयरफोर्स ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Top Jobs Alert: DRDO और भारतीय वायुसेना ने 11 जुलाई को स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
इस BVRAAM (Beyond Visual Range Air-to-Air Missile) की रेंज 100 किलोमीटर से अधिक है और इसमें स्वदेशी RF सीकर का इस्तेमाल हुआ है।
यह परीक्षण HAL और अन्य 50 पब्लिक-प्राइवेट इंडस्ट्रीज की भागीदारी से सफल रहा।
यह भी पढ़ें :- Ayodhya Ram Mandir movie: ‘अयोध्या द फाइनल आर्ग्युमेंट’ में दिखेगा 500 साल का संघर्ष… जानिए क्या रहेगा खास