New Smartphone Launches 2025: स्मार्टफोन बाजार में हलचल, नए प्रीमियम और मिड-रेंज फोन लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

स्मार्टफोन बाजार में Samsung, Motorola, POCO और OnePlus जैसी कंपनियों ने नए फोन लॉन्च किए हैं, जिनमें दमदार कैमरा, फोल्डेबल डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कीमतें ₹32,000 से शुरू होकर प्रीमियम रेंज तक जाती हैं।

CG Express
New Smartphone Launches 2025
Highlights
  • Samsung Galaxy Z Flip 7, Motorola Edge 60 Pro, POCO F7 और OnePlus Nord 5 के नए लॉन्च।
  • 200 MP कैमरा, फोल्डेबल डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और 125W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां।
  • कीमत ₹32,000 से लेकर ₹1.45 लाख तक, हर रेंज के लिए विकल्प उपलब्ध।

New Smartphone Launches 2025: नई दिल्ली, 16 जुलाई| टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में खास बताए जा रहे हैं।

Samsung ने अपना नया फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 7 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1.10 लाख रखी गई है। यह फोन प्रीमियम लुक, 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 50 MP कैमरा के साथ आता है।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यापमं में बड़े बदलाव, अभ्यर्थियों के लिए नई व्यवस्थाएं लागू

New Smartphone Launches मल्टीटास्किंग फीचर्स और पावरफुल बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold 5 भी इस लिस्ट में शामिल (New Smartphone Launches 2025)है, जिसकी कीमत करीब ₹1.45 लाख है। इसमें बड़ी स्क्रीन, मल्टीटास्किंग फीचर्स और पावरफुल बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 60 Pro की बात करें तो यह फोन ₹45,000 की कीमत में उपलब्ध है, जो 200 MP कैमरा, OLED डिस्प्ले और 125W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ पेश किया गया है।

POCO F7 भी चर्चा में है। इसकी अनुमानित कीमत ₹35,000 है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट और 64 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया (New Smartphone Launches 2025)है।

इसे भी पढ़ें : Kiara Advani baby girl: कियारा आडवाणी बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, सिद्धार्थ संग साझा की खुशखबरी

OnePlus Nord 5, जिसकी कीमत ₹32,000 के आसपास है, 5G सपोर्ट, 50 MP OIS कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ आता है।

वहीं, Vivo ने V27 Pro 5G, Oppo ने A78 5G और F21 Pro 5G भी बाजार में उतारे (New Smartphone Launches 2025)हैं। Xiaomi की नई पेशकश में Xiaomi 15 और Redmi Note 14 सीरीज शामिल है, जो मिड-रेंज में बेहतर फीचर्स देती है।

Share This Article