नई दिल्ली: Narendra Modi Foreign Visit Cost संसद के मानसून सत्र के दौरान कल यानि गुरुवार को विपक्ष ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए बताया कि अब तक पीएम मोदी के विदेश दौरे में 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने पिछले पांच साल का आंकड़ा सदन के पटल पर पेश किया।
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा सवाल
Narendra Modi Foreign Visit Cost डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा था कि विगत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर देश-वार और वर्ष-वार कितनी राशि (रुपये में) व्यय की गई है? विगत पांच वर्षों में इन विदेश यात्राओं के दौरान आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों की संख्या और उनका स्वरूप क्या रहा है तथा उनमें उपस्थित लोगों की संख्या और व्यय (रुपये में) का ब्यौरा क्या है? विदेश यात्राओं के दौरान आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रचार- प्रसार पर कितनी धनराशि (रुपये में) व्यय की गई है, विगत पांच वर्षों का वर्ष-वार और यात्रा-वार ब्यौरा क्या है?
300 करोड़ से अधिक सिर्फ विदेश दौरे में किया खर्च
सांसद डेरेक ओ ब्रायन द्वारा पूछे गए सवाल का लिखित में जवाब देते हुए मंत्रालय ने पीएम मोदी की यात्राओं के बारे में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 2025 में पीएम मोदी ने कई देशों की यात्राएं की हैं लेकिन अभी तक केवल फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, थाईलैंड, श्रीलंका और सऊदी अरब की यात्राओं पर हुए खर्च के बारे में ही जानकारी दी गई है। बाकी के जो 9 देशों की यात्राएं हुई हैं। उनके बिलों को अभी भी खंगाला जा रहा है।
वर्ष | देश / स्थान | यात्रा तिथि | खर्च (रुपए में) |
2025 | फ्रांस | 10-13 फरवरी | ₹25,59,82,902 |
2025 | अमेरिका | 10-13 फरवरी | ₹16,54,84,302 |
2025 | थाईलैंड | 03–06 अप्रैल | ₹4,92,81,208 |
2025 | श्रीलंका | 03–06 अप्रैल | ₹4,46,21,690 |
2025 | सऊदी अरब | 22-23 अप्रैल | ₹15,54,03,792.47 |
2024 | यूएई | 13-15 फरवरी | ₹5,31,95,485 |
2024 | कतर | 13-15 फरवरी | ₹3,14,30,607 |
2024 | भूटान | 22-23 मार्च | ₹4,50,27,271 |
2024 | इटली | 13-14 जून | ₹14,36,55,289 |
2024 | ऑस्ट्रिया | 08-10 जुलाई | ₹4,35,35,765 |
2024 | रूस | 08-10 जुलाई | ₹5,34,71,726 |
2024 | पोलैंड | 21-23 अगस्त | ₹10,10,18,686 |
2024 | यूक्रेन | 21-23 अगस्त | ₹2,52,01,169 |
2024 | ब्रुनेई | 03-05 सितंबर | ₹5,02,47,410 |
2024 | सिंगापुर | 03-05 सितंबर | ₹7,75,21,329 |
2024 | अमेरिका | 21-23 सितंबर | ₹15,33,76,348 |
2024 | लाओस PDR | 10-11 अक्टूबर | ₹3,00,73,096 |
2024 | रूस | 22-23 अक्टूबर | ₹10,74,99,171 |
2024 | नाइजीरिया | 16-21 नवम्बर | ₹4,46,09,640 |
2024 | ब्राज़ील | 16-21 नवम्बर | ₹5,51,86,592 |
2024 | गुयाना | 16-21 नवम्बर | ₹5,45,91,495 |
2024 | कुवैत | 21-22 दिसम्बर | ₹2,54,59,263 |
2023 | जापान | 19-25 मई | ₹17,19,33,356 |
2023 | ऑस्ट्रेलिया | 19-25 मई | ₹6,06,92,057 |
2023 | पापुआ न्यू गिनी | 19-25 मई | ₹8,58,04,677 |
2023 | अमेरिका | 19-25 जून | ₹22,89,68,509 |
2023 | मेक्सिको | 19-25 जून | ₹2,69,04,059 |
2023 | फ्रांस | 13-15 जुलाई | ₹13,74,81,530 |
2023 | यूएई | 13-15 जुलाई | ₹1,45,06,965 |
2023 | दक्षिण अफ्रीका | 22-25 अगस्त | ₹6,11,37,355 |
2023 | ग्रीस | 22-25 अगस्त | ₹6,97,75,753 |
2023 | इंडोनेशिया | 06-07 सितंबर | ₹3,62,21,843 |
2023 | यूएई | 30 नवम्बर–01 दिसम्बर | ₹4,28,88,197 |
2022 | जर्मनी | 02-04 मई | ₹9,44,41,562 |
2022 | डेनमार्क | 02-04 मई | ₹5,47,46,921 |
2022 | फ्रांस | 02-04 मई | ₹1,95,03,918 |
2022 | नेपाल | 16 मई | ₹80,01,483 |
2022 | जापान | 22-25 मई | ₹8,68,99,372 |
2022 | यूएई | 26-28 जून | ₹1,64,92,605 |
2022 | जर्मनी | 26-28 जून | ₹14,47,24,416 |
2022 | उज्बेकिस्तान | 15-16 सितम्बर | ₹1,57,26,709 |
2022 | जापान | 26-28 सितम्बर | ₹7,08,03,411 |
2022 | इंडोनेशिया | 14-16 नवम्बर | ₹4,69,52,964 |
2021 | बांग्लादेश | 26-27 मार्च | ₹1,00,71,288 |
2021 | अमेरिका | 22-26 सितम्बर | ₹19,63,27,806 |
2021 | इटली | 29 अक्टूबर–2 नवम्बर | ₹6,90,49,376 |
2021 | यूनाइटेड किंगडम (UK) | 29 अक्टूबर–2 नवम्बर | ₹8,57,41,408 |
💰 कुल खर्च (Total Amount Spent): | |||
₹3,62,16,71,776.47 (लगभग 362 करोड़ रुपए) |
पेश किए साल दर साल खर्च का आंकड़ा
विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब के मुताबिक इस साल पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा पर 25.5 करोड़, अमेरिका यात्रा पर 16.5 करोड़, थाईलैंड यात्रा पर 4.9 करोड़, श्रीलंका यात्रा पर 4.4 करोड़ रुपए, जबकि सऊदी अरब की यात्रा पर 15.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने 2021 से लेकर 2024 तक की यात्राओं पर हुए खर्च का वर्षवार आंकड़ा भी साझा किया। जवाब के मुताबिक 2024 में 100 करोड़, 2023 में 93 करोड़, 2022 में 55 करोड़, और 2021 में 36 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं।
Narendra Modi Foreign Visit Cost इस साढ़े चार साल के समय में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा में सबसे ज्यादा रुपए खर्च हुए हैं। 2021 से अब तक चार बार पीएम मोदी वहां गए हैं, उसमें कुल मिलाकर 74.44 करोड़ रुपए का खर्चा आया है। इसके बाद फ्रांस की तीन यात्राओं पर 41.29 करोड़ रुपए और जापान की तीन यात्राओं पर 32.96 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ।