Raipur Crime : रायपुर: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दू के बैरागी बाड़ा में बीती रात एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा चंदवानी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात मृतक राजा चंदवानी आरोपी अर्जुन बैरागी के घर पहुंचा था और वहां गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अर्जुन और उसके पिता ने मिलकर राजा पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से राजा की मौके पर ही मौत हो गई।
Raipur Crime : घटना के बाद से आरोपी अर्जुन बैरागी फरार है, जबकि उसका पिता पुलिस हिरासत में है। विसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।