Gau Kranti Manch: भारतीय गौ क्रांति मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिलेश साहू का प्रथम आगमन आज, छिंद में होगा भव्य स्वागत

Gau Kranti Manch: सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारतीय गौ क्रांति मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिलेश साहू के पहले आगमन पर आज मंगलवार शाम 4 बजे छिंद गांव में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गौ सेवक एकत्र होकर उनका अभिनंदन करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर स्थित बंजारीधाम रावाभांठा मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में खिलेश साहू को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष, दिनेश साहू को जिला महामंत्री और इंद्रकुमार साहू को सह महामंत्री नियुक्त किया गया था। यह नियुक्तियां उनकी गौ सेवा में सक्रियता और समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से की गईं।(Gau Kranti Manch)

खिलेश साहू की नियुक्ति पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका नेतृत्व जिले में गौ संरक्षण और सेवा के कार्यों को और अधिक गति देगा।

स्वागत समारोह को लेकर छिंद गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला महामंत्री दिनेश साहू और इंद्रकुमार साहू ने गौसेवकों और समिति सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं। (Gau Kranti Manch)

जिलाध्यक्ष खिलेश साहू ने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।” (Gau Kranti Manch)

यह भी पढ़ें… Gau Kranti Manch: भारतीय गौ क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष बने खिलेश साहू, दिनेश और इंद्रकुमार बने जिला महामंत्री

Share This Article
Follow:
CG Express News: छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, क्राइम, टेक्नोलॉजी, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस की ताज़ा, भरोसेमंद खबरें और गहराई से रिपोर्टिंग। तेज़, सही और अपडेटेड।