Gau Kranti Manch: सारंगढ़-बिलाईगढ़:रविवार को भारतीय गौ क्रांति मंच छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक बंजारी धाम रावाभांठा मंदिर प्रांगण रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
भारतीय गौ क्रांति मंच (Gau Kranti Manch) सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष के रूप में खिलेश साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में दिनेश साहू और इंद्रकुमार साहू की नियुक्ति की गई है। इन सभी पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता और गौ सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें :- Contract teachers protest: दो सूत्री मांगों को लेकर संविदा शिक्षकों ने दिया सांकेतिक धरना, सरकार को भी चेतावनी दी
गौ सेवा समिति क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही (Gau Kranti Manch)
बताया गया कि खिलेश साहू और उनकी गौ सेवा समिति क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खिलेश साहू ने अपने उद्बोधन में उच्च पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “मंच (Gau Kranti Manch) ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
महामंत्री दिनेश साहू ने कहा कि हमारी टीम मंच के उद्देश्यों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी और जिले में संगठन (Gau Kranti Manch) को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इन नियुक्तियों पर क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।