Shibu Soren Death
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
Shibu Soren Death सीएम हेमंत सोरेन ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर पिता शिबू सोरेन के निधन की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री हेमंत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…। बता दें कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे।
यह भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: 05 अगस्त का राशिफल, आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, पढ़ें दैनिक राशिफल

