Flowers Showered on Kanwariyas in Bhoramdev : भोरमदेव में हर हर महादेव की गूंज, CM साय और डिप्टी सीएम ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का किया स्वागत

CG Express
Flowers Showered on Kanwariyas in Bhoramdev

Flowers Showered on Kanwariyas in Bhoramdev रायपुर। सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के खजुराहो बाबा भोरमदेव मंदिर में कावड़ियों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इस दौरान भोरमदेव महादेव मंदिर हर हर महादेव से पूरा मंदिर गूंज उठा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचकर कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों और कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर शिवभक्तों के साथ जुड़ना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु यहां पहुंचे हैं, यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है।

Read More : Kondagaon Rape Accused Arrested : नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी आखिरकार दबोचा गया, चार महीने से थी तलाश, सहयोगी भी गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

Flowers Showered on Kanwariyas in Bhoramdev बता दें कि, यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

Share This Article