FIR Against BJP Leader CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में BJP जिलाध्यक्ष ने विधवा महिला के साथ किया था ऐसा काम, FIR दर्ज; कांग्रेस नेताओं पर भी मामला दर्ज

CG Express
FIR Against BJP Leader CG

FIR Against BJP Leader CG अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल के खिलाफ अब आखिककार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जमीन खरीदी बिक्री मामले में धोखाधड़ी के केस में कोर्ट के आदेश के बाद कुल सात लोगों के खिलाफ गांधीनगर थाना में यह मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर जमीन के तय राशि विक्रेता को नहीं देने पर का आरोप है। इन्हीं धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

Read More : Naxalites Surrender in CG: नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, सुरक्षाबलों के आगे पस्त हुए नक्सली, बस्तर में एक साथ 66 माओवादियों ने किया सरेंडर

दरअसल, अंबिकापुर भगवानपुर निवासी चंद्रमणी कुशवाहा और भैयाथान निवासी कलावती कुशवाहा दोनों ने एडवोकेट के माध्यम से CJM न्यायालय में फर्जीवाड़े को लेकर परिवाद पेश किया था। परिवाद में बताया गया कि दोनों बहनें अनपढ़ हैं और गृहिणी हैं। उनकी भगवानपुर स्थित पैतृक भूमि, रकबा 2.870 हेक्टेयर के राजस्व अभिलेखों में भाई रघुवर कुशवाहा और छतरू कुशवाहा का नाम दर्ज था। दोनों बहनों ने राजस्व अभिलेखों में नाम चढ़वाने और बंटवारे के लिए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह से संपर्क किया। दोनों के भाई बंटवारे के लिए सहमत नहीं थे। एडवोकेट दिनेश सिंह पर विश्वास करते हुए उन्होंने सभी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए।

Read More : Government Employees Salary News : इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अगस्त महीने का वेतन, रक्षाबंधन से पहले झटके वाली खबर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

FIR Against BJP Leader CG एडवोकेट ने दोनों बहनों को दोबारा बुलाकर एक भूमि बिक्रीनामा एग्रीमेंट 21 नवंबर 2016 को उपपंजीयक कार्यालय अंबिकापुर में कराया। यह एग्रीमेंट 1,13,00,000 रुपए में हुआ है। इसमें 5,50,000 रुपए की राशि देना लिखा गया। राशि की पावती के रूप में इसी एग्रीमेंट को माना गया है। जबकि दोनों को मात्र 50,000 रुपए की राशि एग्रीमेंट के समय प्रदान की गई है। एग्रीमेंट के दौरान चेक से राशि का भुगतान किया जाना था, लेकिन कोई भुगतान चेक से नहीं किया गया। एग्रीमेंट में भारत सिंह सिसोदिया, रविकांत सिंह, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, और नीलेश सिंह ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

Share This Article