रायपुर – भाठागांव रोड में खड़े कंडम वाहन जब्त

रायपुर – टीम प्रहरी नगर निवेश विभाग नगर पालिक निगम के रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप , रायपुर जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाये जा रहे है।

आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव रोड में यातायात पुलिस बल की सहायता से जनहित में जनसुविधा हेतु सडक यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु अभियान चलाकर सडक पर रखे कंडम वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्यवाही से तत्काल नागरिकों और वाहन चालकों को सडक यातायात भाठागांव रोड में सुगम और सुव्यवस्थित होने से त्वरित राहत प्राप्त हुई।

Share This Article
Follow:
CG Express News: छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, क्राइम, टेक्नोलॉजी, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस की ताज़ा, भरोसेमंद खबरें और गहराई से रिपोर्टिंग। तेज़, सही और अपडेटेड।
error: Content is protected !!