Saturday, Aug 2, 2025
Search
Login
CG Express News
  • होम
  • देश-दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम न्यूज
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-समाज
  • नौकरी-शिक्षा
  • बॉलीवुड
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मौसम अपडेट
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
  • Web Story
Reading: Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों को सावन के महीने में बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने 25.47 लाख लोगों के खाते में भेजे 553 करोड़ रुपए
Font ResizerAa
CG Express NewsCG Express News
  • होम
  • देश-दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम न्यूज
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-समाज
  • नौकरी-शिक्षा
  • बॉलीवुड
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मौसम अपडेट
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
  • Web Story
Search
  • होम
  • देश-दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम न्यूज
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-समाज
  • नौकरी-शिक्षा
  • बॉलीवुड
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मौसम अपडेट
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
  • Web Story
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Foxiz. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CG Express News > Blog > छत्तीसगढ़ > Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों को सावन के महीने में बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने 25.47 लाख लोगों के खाते में भेजे 553 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़

Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों को सावन के महीने में बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने 25.47 लाख लोगों के खाते में भेजे 553 करोड़ रुपए

CG Express
Last updated: August 2, 2025 6:13 pm
By CG Express
Share
Kisan Samman Nidhi
Kisan Samman Nidhi
SHARE

रायपुरः Kisan Samman Nidhi सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में 20500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सभागार से प्रदेश के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

Kisan Samman Nidhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वृहद किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2019 से अब तक देशभर के किसानों को 3.75 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है और पीएम किसान निधि इसका सशक्त उदाहरण है। मोदी ने कहा कि कृषि विकास में पिछड़े जिलों के लिए ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ की शुरुआत की गई है और इसके लिए 24 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सिंचाई योजनाओं पर भी सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है ताकि खेतों तक पानी पहुंच सके और उत्पादन में वृद्धि हो। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को राहत देने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ संचालित है, जो उन्हें संकट से उबारने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि 1.5 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और 3 करोड़ के लक्ष्य में से आधा काम हमने पूरा कर लिया है।

Read More: Kalabhavan Navas passed away: मशहूर एक्टर का निधन, होटल के कमरे में पाए गए मृत, जांच में जुटी पुलिस 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महादेव से छत्तीसगढ़ के सतत् कल्याण, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छत्तीसगढ़ के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नदाताओं को आर्थिक संबल देकर उनके परिश्रम का सम्मान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दी जा रही है, जो उनकी आय को और सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के दस दिनों के भीतर ही 3716 करोड़ रुपये की 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि का भुगतान कर हमने किसानों के भरोसे को और मजबूत किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ की शुरुआत हुई, जिसने खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले किसान भारी ब्याज दरों पर उधार लेकर खेती करते थे, लेकिन आज केसीसी (KCC) के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी और आसान हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और हम बोधघाट परियोजना, महानदी और इंद्रावती नदी को जोड़ने जैसी योजनाओं के माध्यम से बस्तर को सिंचित और समृद्ध क्षेत्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। साय ने कहा कि दलहन-तिलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही, भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेती ही नहीं, बल्कि मत्स्यपालन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन जैसे सहायक कृषि कार्यों को भी सशक्त करने में जुटी है। ‘दुधारू पशु वितरण योजना’ को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 6 जिलों से प्रारंभ किया गया है, जिसे नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इससे दूध का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को उसकी उचित कीमत मिलेगी। साय ने कहा कि मिलेट्स ( अन्न) जैसे पौष्टिक अनाजों का उत्पादन, कोदो, कुटकी और रागी जैसी पारंपरिक फसलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों को बाजार में बेहतर दाम दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Read More: Earthquake Latest News: इस राज्य में भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कही ये बात

Kisan Samman Nidhi कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर किसानों को इस योजना के तहत राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित कर रही है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव-गांव में पक्की सड़कें बन गई हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब किसानों को बिना ब्याज के अल्पकालिक ऋण उपलब्ध हो रहा है। हमारी सरकार ने अनेक योजनाएं धरातल पर लाकर किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 20वीं किश्त की राशि 553 करोड़ 34 लाख रुपये अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जय-जवान, जय-किसान, जय-विज्ञान और जय-अनुसंधान की परिकल्पना के साथ आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों का उपयोग कर खेती-किसानी को नई दिशा दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृहद रूप से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक लाख से अधिक किसानों से मुलाकात कर खेती-किसानी के तरीकों और उनके फायदों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हितग्राहियों को कृषि उपकरणों एवं योजनाओं के तहत अनुदान राशि के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विधायकगण सर्व सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. के प्रबंध संचालक अजय अग्रवाल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED:ation pm kisan samman nidhi ekycent date pm kisan samman nidhi portalkisan samman nidhikisan samman nidhi beneficiary statuskisan samman nidhi csc loginkisan samman nidhi formkisan samman nidhi kab aaegikisan samman nidhi kyckisan samman nidhi kyc onlinekisan samman nidhi next installment datekisan samman nidhi registrationkisan samman nidhi registration onlinekisan samman nidhi statuskisan samman nidhi status checkkisan samman nidhi status check onlinekisan samman nidhi yojanakisan samman nidhi yojana kycmp kisan samman nidhipm kisan samman nidhipm kisan samman nidhi 20th installmpm kisan samman nidhi 20th installmentpm kisan samman nidhi csc login portalpm kisan samman nidhi kyc onlinepm kisan samman nidhi registrpm kisan samman nidhi statuspm kisan samman nidhi status checkpm kisan samman nidhi yojanapradhan mantri kisan samman nidhi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Balodabazar News Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के इस सरकारी स्कूल में नया कारनामा, छात्रों को खिलाया कुत्ते का जूठा खाना, बच्चों को लगवाया गया इंजेक्शन
Next Article Maharashtra News Maharashtra News: होश उड़ा देगा इस महिला टीचर के कारनामे, 8 पुरुषों से कर चुकी थी शादी, 9वें की तलाश के दौरान खुल गया ये राज, पहुंच गई सलाखों के पीछे

Follow US

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow

Must Read

August 2, 2025

Collector Suspended BEO Of Two Places : लापरवाही पड़ी भारी, दो अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Collector Suspended BEO Of Two Places
Collector Suspended BEO in Pathalgaon
Collector Suspended BEO Of Two Places

Collector Suspended BEO Of Two Places : लापरवाही पड़ी भारी, दो अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Nag Nagin Left At The Neighbor's House

Nag Nagin Left At The Neighbor’s House : बदले की आग में तमतमाया युवक, नाग-नागिन लेकर पहुंचा पड़ोसी के घर, मामला जान उड़ जाएगा होश, देखिए VIDEO

Bombay High Court Decision

Bombay High Court Decision : नपुंसक कहने पर पति पहुंचा कोर्ट, अदालत का आया चौंकाने वाला फैसला, कहा- पत्नी को कहने का हक है

History Sheeter Arrested In Raipur

History Sheeter Arrested In Raipur : रायपुर में 36 केस वाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ़्तार, गांजा और हथियार बरामद, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया

Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025: 3 अगस्त से स्थगित रहेगी अमरनाथ यात्रा, तय समय से पहले क्यों लिया गया फैसला? जानें वजह

- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

2 Min Read
Domestic violence
क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़

Domestic violence: पति और ससुरालवालों की दरिंदगी, महिला को 7 दिन तक बनाया बंधक, गर्म चिमटे से दागा, खौलते पानी में चेहरा डुबोया

4 Min Read
छत्तीसगढ़

बीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ₹23 लाख के इनामी थे शामिल

1 Min Read
Patwari Transfer List
छत्तीसगढ़

Patwari Transfer List: 121 पटवारियों का ट्रांसफर, कलेक्टर का बड़ा फैसला, राजस्व व्यवस्था में नई सख्ती और पारदर्शिता की ओर कदम

1 Min Read

About Us

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। cgexpressnews.com इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए cgexpressnews.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

👤 Editor: Umesh Sahu

Email: support@cgexpressnews.com

Mobile: +91-9243614911

Address: Naya Raipur, Chhattisgarh

More Links

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions

© 2025 CG Express News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

%d