Ayodhya Ram Mandir movie: ‘अयोध्या द फाइनल आर्ग्युमेंट’ में दिखेगा 500 साल का संघर्ष… जानिए क्या रहेगा खास

Umesh Sahu

Ayodhya Ram Mandir movie: अयोध्या, भारत में ऐतिहासिक और धार्मिक विषयों पर फिल्में बनाने की परंपरा अब और मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में गोवा सरकार में मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम है ‘अयोध्या: द फाइनल आर्ग्युमेंट’। यह फिल्म राम मंदिर आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले, और आस्था से जुड़ी ऐतिहासिक लड़ाई को दर्शाएगी।

फिल्म में क्या होगा खास?(Ayodhya Ram Mandir movie)

  • यह फिल्म अयोध्या विवाद पर आधारित है, जो सदियों से चलता आ रहा था और जिसकी कानूनी लड़ाई 2019 में समाप्त हुई थी।

  • फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह विवाद कैसे शुरू हुआ, कौन-कौन से सबूत सामने आए और भारत की सर्वोच्च अदालत ने कैसे ऐतिहासिक निर्णय दिया

  • तीन साल की गहरी रिसर्च पर आधारित इस प्रोजेक्ट में 6700 पन्नों की कोर्ट फाइलें और 42 किताबों का अध्ययन किया गया है।

  • फिल्म में इतिहास, आस्था, कानून और भावनाओं को एक साथ पिरोया गया है, जिससे यह कहानी दर्शकों के दिल को छू सके।

मंत्री गोडिन्हो का दृष्टिकोण

गोवा के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक मौविन गोडिन्हो कैथोलिक समुदाय से आते हैं और उन्होंने छह मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है। उनका उद्देश्य इस फिल्म के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत और न्याय व्यवस्था को एक नई रोशनी में प्रस्तुत करना है।

वे इन दिनों मुंबई और अन्य शहरों में बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और एक्टर्स से मुलाकात कर रहे हैं ताकि इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।

राम मंदिर आंदोलन की ऐतिहासिक झलक

  • अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान (Ayodhya Ram Mandir) पर लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चलता रहा।

  • 1992 में विवादित ढांचे को गिराए जाने के बाद रामलला को अस्थायी टेंट में स्थापित किया गया था।

  • 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

  • 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का उद्घाटन हुआ।

यह भी पढ़ें… Chhattisgarh D.El.Ed Final Answer Key : छत्तीसगढ़ D.El.Ed परीक्षा 2025- 22 मई को हुई परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी

Share This Article
error: Content is protected !!