Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा आज (गुरुवार) से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। सुबह सबसे पहले पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ की आरती हुई। इसके बाद बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। गूंजते रहे “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारे।
इससे पहले बुधवार को जम्मू के भगवती नगर से पहला जत्था 5,892 श्रद्धालुओं का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया था। ये श्रद्धालु कश्मीर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा स्वागत सत्कार के साथ आगे बढ़े।
इस साल 38 दिन चलेगी यात्रा (Amarnath Yatra 2025)
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) इस बार 38 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जम्मू में तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए कई सेंटर चालू हैं।
दो रूट से होती है यात्रा
- पहलगाम रूट: इसमें 3 दिन का सफर होता है, रास्ता अपेक्षाकृत आसान है। पहलगाम → चंदनवाड़ी → पिस्सू टॉप → शेषनाग → पंचतरणी → गुफा।
- बालटाल रूट: यह 14 किमी की खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है, तेज लेकिन कठिन। बुजुर्गों के लिए जोखिमभरा हो सकता है। (Amarnath Yatra 2025)
यात्रियों के लिए सलाह
Amarnath Yatra 2025 में श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 4 फोटो, RFID कार्ड और आवेदन फॉर्म साथ रखना जरूरी है। फिजिकल फिटनेस के लिए 4–5 किमी रोज पैदल चलने और प्राणायाम करने की सलाह दी गई है। जरूरी कपड़े, दवाइयां, पानी और रेनकोट जरूर रखें।
यह भी पढ़ें :- PPF investment plan : PPF का 15+5+5 फॉर्मूला बना सकता है आपको करोड़पति, हर माह ₹61 हजार की पेंशन भी संभव