Actress Nandini Kashyap Arrested: एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में 30 जुलाई (बुधवार) को देर रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया है। नंदिनी कश्यप ने 21 साल के युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार हो गईं थी। शख्स की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस की कार से युवक को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
दरअसल असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप ने नलबाड़ी पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र को तेज गति से टक्कर मार दी थी। चश्मदीदों ने दावा किया कि नंदिनी कश्यप पीड़ित की मदद करने के रूकी नहीं, बल्कि वहां से भाग गईं। वहीं घायल युवक की भी मौत हो गई। इसके बाद असम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
एक्ट्रेस की SUV से हुआ एक्सीडेंट
डीसीपी बोरा न कहा- ‘हमने उन्हें अदालत में पेश किया है और पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। अब हम अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बोराह ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार तड़के दक्खिनगांव इलाके में हुई, जब एक एसयूवी जिसे कथित तौर पर एक्ट्रेस चला रही थी, ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।