Maharashtra News: होश उड़ा देगा इस महिला टीचर के कारनामे, 8 पुरुषों से कर चुकी थी शादी, 9वें की तलाश के दौरान खुल गया ये राज, पहुंच गई सलाखों के पीछे

CG Express
Maharashtra News

नागपुरः Maharashtra News: भारत में शादियों के नाम पैसे लूटने वालीं लुटेरी दुल्हनों का गैंग सक्रिय है। ये लोग पहले को कुंवारे लड़कों को अपनी जाल में फंसाते हैं, फिर उनसे पैसे लूटकर मौके से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। यहां पेशे से टीचर एक महिला नकली दुल्हन बनकर लोगों से शादी कर फरार हो जाती है। वह अपने नौवें संभावित शिकार से मिल रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read More: Kalabhavan Navas passed away: मशहूर एक्टर का निधन, होटल के कमरे में पाए गए मृत, जांच में जुटी पुलिस 

Maharashtra News: मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा है। फातिमा फेसबुक या व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने शिकारों से बात शुरू करती थी। वह अपने और अपनी जिंदगी के बारे में भावनात्मक कहानियां बताती थी। फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है। ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी। आरोप है कि फातिमा अपने पतियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पुरुषों से पैसे ऐंठने के लिए एक गिरोह के साथ काम कर रही थी।

Read More: Earthquake Latest News: इस राज्य में भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

फातिमा पर आरोप है कि वह पिछले 15 सालों में कई पुरुषों को अपना शिकार बनाकर जाल में फंसाया है। 15 वर्ष में 8 लोगो से शादी कर चुकी है। 9 वें से शादी की तैयारी क़े बीच उसे अरेस्ट किया गया। उसके पूर्व पति शारिक पठान ने आरोप लगाया है कि महिला ने उससे 50 लाख और दूसरे शौहर से 15 लाख नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूले थे। फातिमा पर रिजर्व बैंक के सीनियर अधिकारियों से भी पैसे ऐंठने का आरोप है। अब पुलिस जांच कर रही है की इस पूरी कहानियो क़े पीछे कोई गैंग तो नहीं है?

Share This Article