CM Sai meets PM Modi: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और औद्योगिक प्रगति की विस्तृत जानकारी भी साझा की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत रजत जयंती समारोह की तैयारियों और राज्य की प्रगति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर थी।
अमृत रजत महोत्सव (CM Sai meets PM Modi)
CM Sai meets PM Modi: मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ अपने 25वें स्थापना वर्ष को अमृत रजत जयंती के रूप में मना रहा है। रायपुर में आयोजित होने वाला अमृत रजत महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति इसे और गरिमामय बनाएगी।
उन्होंने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने ‘अंजोर विज़न @2047’ दस्तावेज प्रस्तुत किया, जो विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार, और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रदान करता है।
जन विश्वास विधेयक 2025 और प्रशासनिक सुधार
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के जन विश्वास अधिनियम 2023 से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ में पारित जन विश्वास विधेयक 2025 की जानकारी दी। इस विधेयक ने न्याय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाई है और आम नागरिकों के लिए इसे अधिक सुलभ और सहज बनाया है। उन्होंने बताया कि इस कानून से प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत हुई है, और जनता का भरोसा शासन पर बढ़ा है।
Read More : CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी
नवा रायपुर का विकास
CM Sai meets PM Modi: नवा रायपुर को एक आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए गठित छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि SCRDA के माध्यम से नवा रायपुर को एक तीव्र गति से विकसित शहरी केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक बुनियादी ढांचा, स्मार्ट सुविधाएं, और निवेश-अनुकूल माहौल पर जोर दिया जा रहा है।
औद्योगिक प्रगति और निवेश
CM Sai meets PM Modi: मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत हुई प्रगति की जानकारी दी। इस नीति ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर उद्योग स्थापना को सरल, त्वरित, और पारदर्शी बनाया है। नवंबर 2024 से जुलाई 2025 तक 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी गई है और एआई डेटा सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है। टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट, और आईटी सेवाओं को प्राथमिकता देकर छत्तीसगढ़ को तकनीकी और औद्योगिक हब बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। 1000 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
Read More : शहर का गार्डन बना अय्याशी का अड्डा, खुलेआम हो रही अश्लील हरकतें, प्रशासन बना मूकदर्शक
शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
CM Sai meets PM Modi: शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। डिजिटल संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा को तकनीक से जोड़ा जा रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में रायपुर में विकसित हो रही मेडिसिटी को एक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो मेडिकल हब के रूप में छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएगा और रोजगार सृजन में योगदान देगा। इसके साथ ही एडु सिटी परियोजना भी शुरू की गई है, जो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगी।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति
CM Sai meets PM Modi: मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास और विश्वास बहाली योजनाओं की जानकारी दी। संवेदनशील नीतियों के परिणामस्वरूप कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और मुख्यधारा में लौट रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में विकास और विश्वास बढ़ा है।