रायपुर: CG News छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु और प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। इस कंट्रोल रूम में कुल 14 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है, जो प्रदेश में पार्टी के मंडल व सेक्टर गठन कार्यक्रम पर नजर रखेगी।
CG News इस कंट्रोल रूम की संयोजक की जिम्मेदारी सलाम रिजवी को सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सकलेन कामदार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।