PM Modi: पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, बने ये‌ कारनामा करने वाले‌ देश के दूसरे नेता

CG Express

PM Modi नई दिल्ली। लंबी राजनीतिक यात्रा में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। शुक्रवार, 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के 4078 दिन पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Read More : FIR Against BJP Leader CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में BJP जिलाध्यक्ष ने विधवा महिला के साथ किया था ऐसा काम, FIR दर्ज; कांग्रेस नेताओं पर भी मामला दर्ज

नरेन्द्र मोदी 1947 के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री

PM Modi इसके साथ ही वह राज्य और केंद्र मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं, जो सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है। नरेन्द्र मोदी 1947 के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा

यहां यह आंकड़ा उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं। जबकि मोदी 25 जुलाई, 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर रहे हैं। राज्य या केंद्र में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर जो सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में पीएम मोदी की उपलब्धि में यह एक और मील का पत्थर है।

Read More : Rahul Gandhi Slams Election Commission : ‘100% धोखाधड़ी के सबूत हमारे पास हैं’..राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला, कहा- वे लोग बक्शे नहीं जाएंगे

अब पीएम मोदी से आगे सिर्फ जवाहरलाल नेहरू

यहां उल्लेखनीय यह भी है कि लगातार सबसे अधिक दिन पीएम रहने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू शीर्ष पर हैं। वह 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। पीएम मोदी को इस रिकार्ड की बराबरी के लिए अभी 2048 दिन के कार्यकाल की और आवश्यकता है।

Share This Article