Police Action On Rape Accused : पुलिस एनकाउंटर में रेप-मर्डर के आरोपी को किया ढेर, बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद की थी हत्या

Cg_News
Police Action On Rape Accused
Highlights
  • बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पर था 50,000 का इनाम
  • सरेंडर के बजाय पुलिस पर चलाई गोलियां, मुठभेड़ में मारा गया
  • बच्ची का शव 28 जून को खेत में मिला था, आरोपी रिश्तेदार निकला

Police Action On Rape Accused : दिल दहला देने वाली वारदात के आरोपी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मासूम बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के आरोपी मनु को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह कई दिनों से फरार चल रहा था। बच्ची को उसकी ही बुआ के घर से अगवा किया गया था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव में पहुंची, तो आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो (Police Action On Rape Accused)गई।

इसे भी पढ़ें : Beetroot Nutrition Facts : कच्चा या उबालकर? जानिए बीटरूट खाने का सही तरीका और दोनों से होने वाले जबरदस्त फायदे

बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक, 27 जून को मासूम बच्ची गांव के बाहर आम तोड़ने गई थी, जहां से आरोपी मनु ने उसका अपहरण कर लिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह उसका शव मैनपुरी जिले के देवीपुर गांव के खेत में बरामद हुआ (Police Action On Rape Accused)था।

यह मामला पूरे क्षेत्र में आक्रोश का कारण बना और पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता गया। अंततः गुरुवार रात को मिली इनपुट पर आरोपी को ढूंढ कर मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें : Honor X70 Launch : 8300mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और Android 15 के साथ आया तगड़ा स्मार्टफोन, कीमत 20,000 से भी कम!

आपराधिक इतिहास भी खौफनाक(Police Action On Rape Accused)

मनु का आपराधिक इतिहास भी खौफनाक रहा है। उस पर पहले भी हत्या और अपहरण जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को शक था कि वह आगे भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसी वजह से उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।

Share This Article