Indian astronaut returns: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने आज भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपने ऐतिहासिक मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटे। ग्रुप कैप्टन शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा का ऐतिहासिक क्षण बताया।
Indian astronaut returns एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
“मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन Indian astronaut शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटे हैं। ISS का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह मिशन हमारे गगनयान जैसे स्वदेशी मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
यह मिशन न केवल भारत के लिए वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैश्विक भागीदारी का प्रतीक भी बना। (Indian astronaut)
यह भी पढ़ें :- ALP psycho test controversy: ALP परीक्षा 2025 में धांधली? अभ्यर्थियों ने उठाए साइको टेस्ट की पारदर्शिता पर सवाल