नई दिल्ली, Best Cars 2025 India : 2025 का भारत अब सिर्फ रफ्तार से नहीं, स्मार्टनेस से कार खरीद रहा है| जहां पहले लोग केवल माइलेज और ब्रांड नेम देखते थे, अब लोग टेक्नोलॉजी, सेफ्टी, AI असिस्टेंस, EV रेंज और इंटीरियर इनोवेशन पर दांव लगा रहे हैं। भारत के ऑटो मार्केट में 2025 में आईं कुछ कारों ने ना सिर्फ बाजार में हलचल मचाई, बल्कि ‘डिजिटल कार कनेक्टेड भारत’ की नई तस्वीर भी पेश की।
2025 की सबसे चर्चित और पसंद की जाने वाली कारें — नाम और खासियतें
कार का नाम | खासियतें | कीमत (लगभग) |
---|---|---|
Tata Curvv EV | 500+ km रेंज, फ्यूचरिस्टिक कूपे डिज़ाइन, ADAS लेवल 2 | 22–25 लाख |
Hyundai Creta EV | 400 km रेंज, डिजिटल इंटीरियर, फास्ट चार्जिंग | 20–23 लाख |
Maruti Suzuki eVX | 550 km रेंज, क्लीन SUV लुक, इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम | 18–22 लाख |
Mahindra XUV.e8 | 7-seater EV, डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड, लॉन्ग रेंज | 30–35 लाख |
Kia Carens Facelift 2025 | 6 एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS और 360 कैमरा | 12–18 लाख |
Honda Elevate Hybrid | पेट्रोल+हाइब्रिड पावरट्रेन, 24+ kmpl माइलेज, इलेक्ट्रिक सनरूफ |
इसे भी पढ़ें : Best Phones Under 50000 : जेब में फिट, फीचर में हिट – 50,000 के अंदर आ रहे हैं वो फोन जो भविष्य की भाषा बोलते हैं…
ट्रेंड में क्या नया है?( Best Cars 2025 India)
लोग अब फुल EV नहीं तो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भरोसा कर रहे हैं।
ADAS (Advanced Driver Assistance System) अब मिड-सेगमेंट में भी मिल रहा है।
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस असिस्टेंट और OTA अपडेट्स जैसे फीचर अब नॉर्मल हो गए हैं।
ग्रामीण भारत भी अब EV-ready
2025 में EV कारों की खरीददारी सिर्फ मेट्रो सिटीज़ तक सीमित नहीं रही। छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग EV को बेहतर विकल्प मानने लगे (Best Cars 2025 India)हैं, खासकर वहां जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर धीरे-धीरे आ चुका है।
इसे भी पढ़ें : SIP In India : 500 रुपये की SIP बना रही है ‘न्यू इंडिया’ का करोड़पति क्लब…जानिए कैसे बन रहे हैं छोटे निवेशक बड़े खिलाड़ी…
क्या कहता है 2025 का कार बायर?
अब कार खरीदना सिर्फ ब्रांड पर नहीं, दिमाग और डेटा दोनों पर निर्भर करता है। आज का यूज़र गूगल नहीं, गहराई से रिसर्च करता (Best Cars 2025 India)है, ताकि वो एक ऐसा व्हीकल चुने जो आने वाले 5-10 सालों तक साथ निभा सके।